सहारनपुर: शौचालय विवाद में मां ने दो बच्चों संग दी जान

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलियाखेड़ी गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शौचालय के इस्तेमाल को लेकर हुआ विवाद

मृतक महिला मनीता (30) का गुरुवार सुबह छत पर बने शौचालय को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि उस समय छत पर जेठानी का परिवार मौजूद था, जिस कारण मनीता को शौचालय इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। मामूली कहासुनी के बाद वह अपने दोनों बच्चों—छह साल की बेटी नित्या और तीन साल के बेटे कार्तिक—को लेकर घर से निकल गई।

अंदर ही अंदर टूट चुकी थी मनीता

परिजनों को लगा कि मनीता मायके चली गई होगी, क्योंकि वह पहले भी ऐसा कर चुकी थी। दिन भर किसी ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन मनीता मानसिक रूप से अंदर ही अंदर टूट चुकी थी। देर शाम गांव के बाहर जाहरवीर महाड़ी स्थल के पास मनीता और उसके दोनों बच्चे बेसुध हालत में पड़े मिले।

ये भी पढ़ें – ईरान में सामूहिक फांसी रद्द होने पर ट्रंप ने जताया आभार, कहा– यह एक अहम और सकारात्मक कदम

सल्फास का खाली पैकेट मिला

ग्रामीणों ने जब तीनों को देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी। मौके से सल्फास का खाली पैकेट बरामद हुआ। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाई ने ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप

मनीता के भाई जसबीर (निवासी मोहद्दीनपुर) ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनीता के साथ पति और ससुराल के लोग अक्सर मारपीट करते थे। गुरुवार को भी झगड़े के बाद उसे घर से निकाल दिया गया था। जसबीर का आरोप है कि शाम को ससुराल पहुंचने पर मनीता और उसके बच्चों को जहर दिया गया।

पति, ससुर और जेठ-जेठानी पर केस दर्ज

जसबीर की तहरीर पर पुलिस ने मनीता के पति नीटू, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति और जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है।

ये भी पढ़ें – 242 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट ब्लॉक, सरकार की सख्त कार्रवाई

Karan Pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

16 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

17 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

17 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago