जी.एम.एकेडमी सलेमपुर में आयोजित हुआ राखी मेकिंग कॉम्पटीशन

भाई बहन के प्रेम का अनोखा प्रतीक है रक्षाबंधन का त्योहार– प्रधानाचार्य,जी.एम.एकेडमी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रक्षाबंधन निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को दो दिवसों में संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम दिवस को पहली से चौथी, तथा द्वितीय दिवस को पांचवीं से बारहवीं के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों से ज्यादा बच्चियां उत्साहित नजर आईं। सबने अलग अलग तरीके की राखियां बनाईं।
विद्यालय के पहली से चौथी तक के कुछ नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक दूसरे की अपनी राखियां बांध कर अपनी खुशी का इजहार किया कुछ ने कहा कि हम रक्षाबंधन के दिन यही वाली राखी बांधेंगे, क्योंकि यह बहुत सुंदर राखी है।
पांचवीं से आठवीं के सभी छात्र-छात्राओं में अति उत्साह दिखा तो नौवीं से बारहवीं के बच्चियां भी कम उत्साहित नजर नहीं आईं।
सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर अपने अपने तरह से प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी कक्षाओं में जाकर सभी बच्चों के राखियों का स्वयं अवलोकन किया और बच्चों द्वारा बनाए गए इन राखियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी बच्चों को द्रौपदी-कृष्ण, कर्मवती-हुमायूं आदि के उदाहरणों द्वारा बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व पर रोचक प्रकाश डाला और सबको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

9 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

9 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

9 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago