राजा रघुवंशी हत्याकांड: बड़े भाई ने सोनम को इंदौर लाकर पूछताछ की मांग की, नार्को टेस्ट की फिर उठी आवाज

इंदौर/शिलॉन्ग।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेघालय के चेरापूंजी में हनीमून के दौरान इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्या मामले में रोज नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अब राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने मुख्य आरोपी सोनम को इंदौर लाकर पूछताछ करने और उसके पूरे परिवार का नार्को टेस्ट कराने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि सोनम पुलिस को गुमराह कर रही है और इस जघन्य हत्याकांड की गहराई से जांच के लिए यह आवश्यक है।

राजा रघुवंशी की मां उमा देवी भी बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं। वह बार-बार बस एक ही सवाल दोहरा रही हैं, “सोनम ने मेरे बेटे की हत्या क्यों कराई?” उन्होंने सोनम और उसके करीबियों से विस्तृत पूछताछ की मांग की है।

इस बीच, मेघालय पुलिस की जांच टीम ने इंदौर में सोनम और राज कुशवाह से जुड़े लोगों से पूछताछ की। टैक्सी चालक से भी सवाल-जवाब हुए, जो हत्या के बाद सोनम को उत्तर प्रदेश लेकर गया था। चश्मदीदों ने बताया कि सोनम का भाई गोविंद भी गुरुवार को अपराध निरोधक शाखा के दफ्तर के बाहर देखा गया, जहां पूछताछ की जा रही थी।

सोनम को लम्बी पुलिस हिरासत में लेने की मांग

सचिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि शिलॉन्ग पुलिस की हिरासत में बिताए आठ दिन के दौरान सोनम ने जानबूझकर जांच को भटकाने की कोशिश की और हत्या की सच्चाई छिपाई। उन्होंने कहा कि,

“इतनी बड़ी साजिश को अंजाम देना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं। इस हत्याकांड में सोनम के साथ उसके दोस्त और परिजन भी शामिल हो सकते हैं। जब तक सभी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक हमें चैन नहीं मिलेगा।”

अदालत ने दी पुलिस और न्यायिक हिरासत

शिलॉन्ग की अदालत ने गुरुवार को सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह की पुलिस हिरासत दो दिन और बढ़ा दी। जबकि अन्य तीन आरोपियों—विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी—को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कब और कैसे हुई थी हत्या?

राजा रघुवंशी की 11 मई को इंदौर में सोनम से शादी हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। 23 मई को राजा लापता हो गए और 2 जून को उनका शव चेरापूंजी के सोहरा इलाके की एक गहरी खाई में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि राजा की हत्या की गई और शव को फेंक दिया गया था।

सोनम ने 8 जून को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में आत्मसमर्पण किया, जबकि अन्य आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

जांच जारी, SIT जुटी तहकीकात में

राजा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मेघालय पुलिस ने SIT गठित की है, जो इंदौर और अन्य स्थानों पर जाकर विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर रही है। परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और आरोपी पक्ष पर साजिशन हत्या का आरोप लगा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

5 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

5 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

5 hours ago