बरसात ने खोली बीएमसी एल वार्ड की पोल:

साकीनाका मेट्रो स्टेशन के नीचे घुटनों तक पानी, असल्फा रोड जलमग्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )मुंबई में सोमवार को हुई तेज़ बारिश ने एक बार फिर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के दावों की पोल खोल दी। साकीनाका मेट्रो स्टेशन के नीचे की सड़कें घुटनों तक पानी में डूब गईं, और असल्फा से घाटकोपर पूर्व तक का इलाका नाले के उफान से लबालब भर गया।
हर साल बारिश के मौसम में यही तस्वीर दोहराई जाती है। इस बार भी कोई अपवाद नहीं हुआ। करोड़ों रुपये के बजट खर्च और भारी-भरकम परियोजनाओं के बावजूद बीएमसी कुर्ला का एल -वार्ड जलनिकासी में नाकाम साबित हुआ है। सड़कें नहीं, मानो गंदे नाले बन चुकी हैं—जहाँ नागरिकों का विश्वास और टेक्स पेयर का पैसा पानी में बहता नजर आ रहा है।
स्थानीय पत्रकार पवन पाठक का कहना है कि हर बार इसी स्थिति से गुजरना 26 जुलाई 2005 की बाढ़ की भयावह यादें ताज़ा कर देता है। डर, असुविधा और संक्रमण का खतरा — यह अब साकीनाका के रहिवासियों का नियमित मानसून अनुभव बन गया है। उनका कहना है की घाटकोपर तक जाने वाली सभी सड़कें जाम हो गई है दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए लोग काम, स्कूल और अस्पताल तक नहीं पहुंच पाए।
इस बार मनपा ने दावा किया था कि नालों की सफाई, मोटर पंपों की व्यवस्था और वाटर लॉगिंग रोकने के लिए पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं। परंतु, साकीनाका की स्थिति देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई योजना धरातल पर उतरी ही नहीं।
पवन पाठक ने आरोप लगाया है की यह सिर्फ पानी नहीं, एल वार्ड मनपा प्रशासन की नाकामी का आईना है। जब तक मानसून से पहले ठोस काम नहीं होगा, तब तक साकीनाका हर साल इसी हालात में डूबता रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

2 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

2 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

6 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

6 hours ago