रेलवे माल गोदाम व लाइन दोहरीकरण का रेलवे कमिश्नर ने किया निरीक्षण

ग्राम प्रधान ने अंडरपास बनाने तथा फ्लाईओवर की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के फरिहा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित रेलवे माल गोदाम तथा रेल लाइन दोहरीकरण का मंगलवार को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी उत्तर पूर्व रेलवे लतीफ खान ने, दर्जनों अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। सीआरएस लतीफ ने स्पेशल सीआरएस ट्रेन से अपने कर्मचारियों अधिकारियों के साथ 11.30 फरिहा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके पहुंचने पर मौजूद अधिकारी ने बुके भेंटकर उनको सम्मानित किया। ततपश्चात रेलवे स्टेशन के कार्यालय का निरीक्षण किया गया,ट्राली पर बैठकर फरिहा से सठियांव तक विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान फरिहा क्षेत्र के समपार संख्या 41 को बहाल कर अंडरपास बनाने तथा गेट संख्या 40 पर फ्लाईओवर की मांग को लेकर ग्राम प्रधान अबू बकर खान ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन लेने के बाद सीआरएस लतीफ खान ने कहा कि, हम आपका ज्ञापन मुख्यालय तक पहुंचाएंगे लेकिन यह कार्य रेल मंत्री के अधिकार में ही होता है।

इस मौके पर फरिहा ग्राम प्रधान अबू बकर खान, सपा नेता ओबैद खान, पूर्व प्रधान जावेद खान सुराही ग्राम प्रधान विनोद कुमार, डॉक्टर इमरान, फरिहा चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह, निजामाबाद एसआई कुलदीप सिंह, अपने दल बल के साथ मौजूद रहे। इसके साथ ही दर्जनों की संख्या में रेलवे पुलिस बल मौजूद रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

3 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

4 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

4 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

4 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

4 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

4 hours ago