नगर पंचायत मगहर में 9.50 लाख रुपये के नाला सफाई टेंडर पर उठे सवाल, स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की

नगर पंचायत के संसाधनों से हो रही सफाई, फिर ठेकेदार की भूमिका क्या?

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) नगर पंचायत मगहर में नाला सफाई कार्य के लिए जारी लगभग 9.50 लाख रुपये के टेंडर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि टेंडर जारी होने के बावजूद नालों की सफाई नगर पंचायत के कर्मचारियों, वाहनों और ईंधन के माध्यम से कराई जा रही है, जिससे टेंडर की आवश्यकता और उसकी पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सफाई कार्य नगर पंचायत के उपलब्ध संसाधनों से ही कराया जा रहा है, तो लाखों रुपये का टेंडर जारी करने का औचित्य समझ से परे है। नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है, जबकि संबंधित ठेकेदार की भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है।

क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सामने आई तस्वीरों और स्थानीय शिकायतों के अनुसार कई जगहों पर नालों से निकाला गया कूड़ा लंबे समय तक किनारे पड़ा रहा। वहीं कुछ स्थानों पर सफाई के बाद भी नालों की स्थिति संतोषजनक नहीं दिखाई दी। लोगों का आरोप है कि कई हिस्सों में 10 से 20 मीटर तक नालों की स्लैब हटाए बिना ही सफाई कार्य पूरा दिखा दिया गया, जिससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि उक्त धनराशि को नगर के अन्य विकास कार्यों, विशेषकर जहां नालियों का अभाव है वहां नई नालियों के निर्माण पर खर्च किया जाता, तो आम जनता को अधिक लाभ मिलता। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और जिलाधिकारी से शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।

इस बीच स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगाए गए एक सूचना बोर्ड पर वर्ष 2024-25 के स्थान पर 2025-26 अंकित कर तैयारियों का प्रदर्शन किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कागजी दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

हालांकि, इस पूरे मामले में नगर पंचायत प्रशासन का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। शिकायत के बाद यदि प्रशासनिक जांच होती है तो टेंडर प्रक्रिया और सफाई कार्य की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

2 minutes ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

8 minutes ago

लूट की कहानी निकली फिल्मी

सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…

22 minutes ago

पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिली नई पहचान, लाभार्थी हुए सम्मानित

योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…

27 minutes ago

पेपर लीक की आशंका से टूट रहा युवाओं का भरोसा, भर्ती परीक्षाओं की साख पर उठ रहे सवाल

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बावजूद हर परीक्षा के बाद उठते हैं संदेह, अभ्यर्थी…

51 minutes ago

यूपी-112 बनी अभ्यर्थी की उम्मीद, पांच मिनट में पहुंचाया परीक्षा केंद्र

पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने से बची, यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई की हर ओर सराहना महराजगंज…

55 minutes ago