पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार को बरहज थाना क्षेत्र के डेईडीहा गांव में हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह एक मकान की छत पर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

रिहायशी इलाके से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रमेश प्रसाद डेईडीहा निवासी जवाहर बरनवाल के मकान की रेलिंग पर प्लास्टर कर रहे थे। मकान के बगल से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। कार्य के दौरान वह लाइन की चपेट में आ गए और छत से नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे ने एक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। रमेश प्रसाद की पत्नी का करीब एक वर्ष पहले निधन हो चुका था। अब उनकी मौत के बाद पुत्री अर्चना (18), काजल (16) तथा पुत्र अंकित (14) और आर्यन (12) के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। चारों बच्चे अभी अविवाहित हैं। परिवार के सामने भरण-पोषण और बच्चों के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और परवरिश प्रभावित न हो।

थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग से रिहायशी क्षेत्रों से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

7 hours ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

8 hours ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

9 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

10 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

11 hours ago