नगरीय निकायों की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

07 नवम्बर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं दावे व आपत्ति

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) अपर जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (न.नि.) मनोज ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार समस्त नगरीय निकायों की ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31अक्टूबर को कर दिया गया है जो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों,मतदान स्थलवार मतदान केन्द्रों पर,सम्बन्धित निकाय के कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) पर 01से 07 नवम्बर 22 तक निःशुल्क निरीक्षण व दावे और आपत्तियों के लिए उपलब्ध है।एडीएम ने बताया कि नगरीय निकायों के ऐसे नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो चुकी है और उनका नाम किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूट गया है वह अपने से सम्बन्धित नगर निकाय व बूथ के लिए नियुक्त बीएलओ/पदाभिहीत अधिकारी के पास अथवा उपराक्त स्थानों पर उपलब्ध मतदाता सूची का निरीक्षण कर नाम सम्मिलित करने हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

मनोज ने बताया कि ऐसे मतदाता जिनका नाम,पिता का नाम,आयु आदि त्रुटिपूर्ण अंकित है,वह भी अपना नाम सही (संशोधन) करने अथवा मृतक व शिफटेड मतदाता तथा किसी नाम विलोपित करने के सम्बन्ध में भी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते हैं। एडीएम ने यह भी बताया कि मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु 4 नवम्बर,22 तक आयोग की वेबसाइट एसईसी डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैl

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago