बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टिट्यूट का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां पर चल रही ओपीडी का कार्य देखा। साथ ही कक्षों का निरीक्षण भी किया। इब्राहिमपट्टी स्थित इस अस्पताल में आज नि:शुल्क मेगा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि यह अस्पताल पूर्वांचल का मिनी पीजीआई होगा और आने वाले समय में लोगों को काफी सहूलियत होगी। जिलाधिकारी ने सभा को संबोधित किया और लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस अस्पताल में अपना इलाज कराये। अस्पताल आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य करेगा। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।सभा में उपस्थित मेदांता और शारदा नारायण हॉस्पिटल के डॉक्टरों को उन्होंने सम्मानित भी किया सभा में पूर्व प्रधानमंत्री के सुपुत्र नीरज शेखर, भाजपा के छट्ठूराम, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह उपस्थित थी।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…