विश्व एड्स दिवस के अवसर पर धनवन्तरि सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

जिम्मेदार बने सुरक्षित रहे:डीएम

जागरूकता से ही एचआईवी संक्रमण से बचाव संभव:डीएम

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने धनवन्तरि सभागार में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण एक लाइलाज समस्या है जिसकी अब तक कोई दवाई या टीका नहीं बन सका है। केवल जागरूकता और सावधानी से ही एचआईवी के संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से जिम्मेदार बनने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में एड्स के प्रति जो नकारात्मक माहौल है, उसे सही जानकारी से ही खत्म किया जा सकता है। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति रखने की आवश्यकता है। उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि एचआईवी से बचाव के लिए जानकारी एकमात्र उपाय है। लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने एड्स की रोकथाम के लिए आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। इस अवसर पर धनवंतरी सभागार में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा एचआईवी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जीआईसी इंटर कॉलेज के प्रियांश को प्रथम पुरस्कार, खुशी मणि महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज को द्वितीय पुरस्कार एवं अलीशा खान कस्तूरबा राजकीय बालिका विद्यालय को तृतीय पुरस्कार हर्षिता महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार एवं वैष्णवी मिश्रा कस्तूरबा कस्तूरबा राजकीय बालिका विद्यालय सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इसी क्रम में एचआईवी एड्स की रोकथाम हेतु कार्य कर रहे विभिन्न कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भी सम्मानित किया गया जिसने रमेश यादव निदेशक डिस्टिक लेवल पॉलिसी नेटवर्क, अफजल हुसैन खान अकाउंटेंट जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई ,तेजभान प्रसाद लैब टेक्नीशियन ब्लड बैंक ,विद्या प्रकाश गौतम परामर्शदाता आईसी टी सी, रवि यादव एयर क्वालिटी सेंटर देवरिया को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपेंद्र तिवारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पूनम कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

1 hour ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

2 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

2 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

4 hours ago