कोर्ट ने ढाई हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की महसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश्वर सिंह को एसीजेएम व एमपी एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है, कोर्ट ने ढाई हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। फैसला सुनाए जाने के समय विधायक सुरेश्वर सिंह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए,एसीजेएम तथा एमपी/ एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट अनुपम दीक्षित ने 21 साल पुराने मामले में महसी के विधायक को सजा सुनाई है। कोर्ट में प्रस्तुत किए गए कथानक के अनुसार 2 सितंबर 2002 को मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश्वर सिंह से एक महिला द्वारा कराए गए बयान के मामले को लेकर तत्कालीन एसडीएम से कहा सुनी हो गई थी, इस मामले को लेकर एसडीएम की ओर से सुरेश्वर सिंह के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की ओर से आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया था उसके बाद कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं की वह सुनने के बाद तथा पत्रावली का अनुकूलन करने के बाद विद्वान मजिस्ट्रेट ने मौजूदा भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को 2 वर्ष के कारावास तथा ढाई हजार के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। कोर्ट केस फैसले के बाद जिले के राजनीतिक क्षेत्र में हलचल व्याप्त हो गई है। मौजूदा विधायक सुरेश्वर सिंह वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव तीसरी बार जीते हैं,इसके पहले इनकी मां नीलम सिंह महसी से विधायक हो चुके हैं। सुरेश्वर सिंह के पिता सुखद राज सिंह 70 के दशक में महसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। इस फैसले के बाद विधायक के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…