पुलिस ने मवेशी चोरों का गिरोह पकड़ा


बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना पयागपुर अंतर्गत
क्षेत्र में मवेशी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय रवाना किया है। थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात 12 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा गया जिसमें चोरी की चार बकरियां बरामद मिली।उन्होने बताया कि स्कार्पियो वाहन से मवेशी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पकड़े गये चोर लोगों के दरवाजे पर बंधी बकरियों की चोरी करते थे।मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात 12 बजे नौवागांव तिराहे के पास से उप निरीक्षक नितिन उपाध्याय,धात्री शंकर सहाय,मनीष कुमार यादव, रमेश चंद्र, हेड कांस्टेबल रामनाथ यादव, सिपाही राम प्रसाद आशीष चौहान अर्पित तिवारी व अंकित ने स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें चार बकरियां बरामद हुई। वाहन में सवार लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने क्षेत्र से मवेशी चोरी की बात स्वीकार की।पुलिस ने घटना में संलिप्त सुभान पुत्र शेर अली निवासी गोण्डा देहात कोतवाली, सलमान पुत्र सलीम आर्य निवासी निटनिया कोतवाली नगर,अब्दुल अज़ीज़ उर्फ शेरू पुत्र मोहम्मद रफी निवासी थाना दरगाह के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर न्यायालय रवाना किया।श्री पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का मवेशी चोरी का एक बड़ा गिरोह है जिनके विरुद्ध पड़ोसी जनपद गोण्डा में कई मामले दर्ज है।

Karan Pandey

Recent Posts

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

13 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

43 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

44 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

57 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

60 minutes ago

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

4 hours ago