बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत कपरवार के राम-जानकी मार्ग से डीसीएम में पशुओं को लादकर तेज गति से रहे थे कि, पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए दो तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा और तस्करी के ले जा रहे 16 पशुओं को बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कपरवार राम-जानकी मार्ग स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल दीपक यादव, अमरजीत यादव को गश्त के दौरान तेज गति से थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर की ओर से आरही डीसीएम दिखाई दिया। मामले को भांपते हुए ततपरता के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया और उसके चालक व परिचालक को पकड़ कर,डीसीएम की तलाशी ली तो देखा कि उसमें पशु भरे हुए थे। चालक और परिचालक को थाने लाकर पूछताछ की गई। एक ने अपना नाम पप्पू बंजारा पुत्र बद्री प्रसाद निवासी बागामाता थाना देवखेडा जिला गोंडी राजस्थान और दूसरे ने अपना नाम गोसे आज़म पुत्र फारुख निवासी गांव भोजपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया। एसआई महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि दोनों युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पशुओं को बिहार लेकर जा रहे थे।
25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…
सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…
यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…