अहमदाबाद एजेन्सी।धानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, हीराबेन मोदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल ले जाया गया। पीएम मोदी की मां इस साल 100 साल की हो गईं और उन्हें पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के बाद पीएम नरेंद्र मोदी गांधीनगर में अपनी मां से उनके घर पर मिले थे।
इससे पहले पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थ। रिपोर्टों के अनुसार, वह अपने बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे, जब उनकी मर्सिडीज बेंज कर्नाटक के मैसूरु के पास एक डिवाइडर से टकरा गई। सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त चालक के अलावा प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और एक बच्चा कार में था। ऐसा बताया गया है कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं और उन्हें जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक कि चोटें ‘‘मामूली’’बताई जा रही हैं। यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…