नवरात्रि व रमजान त्यौहार नजदीक पर लगा गंदगी का अंबार

उतरौला,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) नवरात्रि व रमजान होने के बावजूद नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पंगु हो चुकी है। सफाई कर्मी केवल मुख्य राजमार्ग की सफाई को अपना कर्तव्य मानकर इसे पूरा करने में लगे हैं। गलियों के सड़कों की सफाई, नाली की सफाई पूरी तरह डगमगा गई है।कूड़े की उठान कई-कई दिनों तक नहीं हो रही है। अनेक स्थानों पर नालियों का पानी सड़क पर बहने से मंदिरों पर जाने वाले दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आर्य नगर में नगरपालिका जूनियर हाई स्कूल के पास, गुरुद्वारा के पीछे की गली, गोंडा मोड़ से घोसियाना जाने वाली गली, आर्य नगर कांशीराम कॉलोनी जाने वाले मार्ग की दशा शोचनीय है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मियों के नियमित रूप से न आने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सफाई का निरीक्षण करने के लिए तैनात सफाई नायक भी उदासीन बने हुए हैं। श्रीराम, मनोज कुमार, सुनील कुमार, संतोष सोनी समेत अनेक लोगों का कहना है कि सफाई अव्यवस्थित होने के कारण जलजमाव की समस्या हो रही है। मच्छरों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम संतोष ओझा का कहना है कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर वार्डों की सफाई व्यवस्था का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

2 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

10 minutes ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

19 minutes ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

27 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

36 minutes ago

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…

41 minutes ago