ट्रक को ओवर टेक करने में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

ट्रक व पिकअप चालक वाहन लेकर भागने में रहे सफल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रक को ओवरटेक करते वक्त पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घायल को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर ट्रक व पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गए। मृतक की पहचान मनीष यादव (19) पुत्र सत्यदेव यादव निवासी हर छपरा दयाछपरा, बैरिया के रूप में की गई। वही घायल की पहचान संजय साह (22) पुत्र पूर्णवासी साह निवासी हरछपरा थाना बैरिया के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक व पिकअप बलिया से बैरिया की तरफ जा रहे थे। जबकि बाइक सवार बैरिया से अपने गांव हरछपरा जा रहे थे। जैसे ही वह टेंगरही के पास पहुँचे की ट्रक से ओवर टेक करते वक्त पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें मनीष यादव का सिर पिकअप से कुचल जाने के कारण उसकी मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि संजय गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया है। वही घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवा दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक व पिकअप की तलाश की जा रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

8 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

8 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

8 hours ago