डीएम, एसपी , एडीएम ने किया पूजा अर्चन
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बाबा गोरखनाथ मंदिर चौक बाजार में उस समय आस्था का जनसैलाब देखने को मिला जब अयोध्या में प्रधानमंत्री द्वारा भगवान श्रीराम लाला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
प्राण प्रतिष्ठा होते ही उपस्थित जनसमुदाय द्वारा जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। पूरे परिसर में घंटा, शंख और ढोल–नगाड़ों से वातावरण गुंजायमान हो गया। जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने भी इस अवसर पर पूजन अर्चन किया।
जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और प्रसाद वितरण भी किया गया। उन्होंने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में बाल कलाकारों का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों पर पुष्पवर्षा कर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाबा गोरखनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजन दर्शन किया और सभी के कल्याण हेतु मंगल कामना की।
इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे जनपद में शांतिपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद में जगह-जगह स्क्रीन लगाकर पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। आज बाबा गोरखनाथ मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरी श्रद्धा के साथ देखा। उन्होंने रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की सभी जनपद वासियों को बधाई देते हुए, शांति एवं सौहार्द्र का वातावरण बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नवीन कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…