पूरा जनपद भगवान राम के धुन में रंगा, मंदिरों में भजन-कीर्तन व सुंदरपाठ का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी ने पैकौली मंदिर स्थित सरोवर पर किया दीपदान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या में आयोजित भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जनपद में भी हर्षोल्लास का वातावरण रहा। विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, अखंड रामायण, भजन-कीर्तन आयोजित हुए। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने भी विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
सोमवार को अपराह्न जिलाधिकारी सर्वप्रथम बरहज तहसील स्थित ग्राम टीकर पहुंचे, जहाँ राम जानकी मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम की पुनर्प्रतिष्ठा होने से पूरा विश्व आह्लादित है। यह सुखद संयोग है कि इस अवसर पर जनपद के बरहज तहसील स्थित ग्राम पंचायत टीकर में स्थित रामजानकी मंदिर में भी श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह टीकर ग्राम के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर क्षेत्र में समृद्धि लाएगा। इसके पश्चात जिलाधिकारी पैकौली मंदिर भी गये और वहां स्थित सरोवर पर दीपदान किया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजन किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी आवास पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन हुआ।

कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ सुंदरकांड पाठ

कलेक्ट्रेट में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय सहित समस्त कलेक्ट्रेट कार्मिकों प्रतिभाग किया।

rkpshomnath

Recent Posts

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…

4 hours ago

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

4 hours ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

4 hours ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

4 hours ago

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

17 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

19 hours ago