बरहज में इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी खुलने से लोगों में उत्साह

पैना रोड टैक्सी स्टैंड के पास शुरू हुई सुविधा, आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के पैना रोड टैक्सी स्टैंड के समीप इंडियन बैंक की नई फ्रेंचाइजी खुलने से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इंडियन बैंक फ्रेंचाइजी का उद्घाटन बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल एवं इंडियन बैंक मैनेजर अमित चंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया।

इस अवसर पर इंडियन बैंक मैनेजर अमित चंद ने कहा कि फ्रेंचाइजी खुलने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें खाते से जुड़े कार्यों में काफी राहत मिलेगी। वहीं बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल ने कहा कि इस नई सुविधा का लाभ पुराना बरहज, बलुआ छापर, रगरगंज समेत आसपास के कई गांवों और कस्बों के लोगों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार से लोगों को आर्थिक लेनदेन, सरकारी योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान रामप्यारे पाल, सत्यप्रकाश पाल, रविन्द्र पाल, आलोक पाठक, रामसमुझ, बबलू साहनी, अरविन्द विश्वकर्मा, रामनरायन सिंह, बबलू जायसवाल, राजकुमार गौड़, अब्दुल रहमान और सुनील जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी खुलने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Karan Pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

5 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

5 hours ago