पी सी एस अधिकारी ने ट्रैक्टर चला किया कब्जा मुक्त

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर 15 मार्च से ‘ जिले में ऑपरेशन कब्जा मुक्ति’ अभियान शुरू हो चुका है। इस कब्जा मुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी बढ़ चढ़ कर कार्य कर रहे है ।
सलेमपुर तहसील अंतर्गत तमाम ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को ऑपरेशन कब्जा मुक्त के तहत हटाने का कार्य जोरो पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर और तहसीलदार सलेमपुर के द्वारा नायब तहसीलदार और लेखपालों के सहयोग से किया जा रहा है । ऑपरेशन कब्जा मुक्त अभियान के अंतर्गत सरकारी भूमि खलिहान, पोखरी,चक मार्ग ,खाद गड्ढा आदि को कब्जा मुक्त करना है। इस अभियान का आज दूसरा दिन रहा जिसमें ग्राम सभा डुमवलिया, करौता आदि ग्राम सभाओं में चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया गया । ग्राम करौता में उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव (पी सी एस )ने खुद ट्रैक्टर चला कर चल मार्ग को कब्जा मुक्त कराया । इनका यह कार्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है लोगो द्वारा इनके कार्य की प्रशंसा की जा रही है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

7 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

17 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

17 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago