Categories: Uncategorized

प्रदेश की टॉप विधानसभाओ की फेहरिस्त में शामिल होगी पयागपुर-सुभाष

बहराइच ( राष्ट्र की परंम्परा)। गुरुवार को तहसील सभागार पयागपुर कक्ष में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुये जनकल्याण कारी नीतियों सहित संचालित योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये अपने आठ वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा में हुये विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर मैं निरन्तर प्रयत्नशील रहता हूँ।विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही उनके द्वारा बेहद अहम पयागपुर शिवदहा मार्ग से मुरैना होते हुए पृथ्वी नाथ मंदिर तक के मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य की स्वीकृत कराई गयी है जिसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो जायेगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया गया है।खजुरी चांती,बनिया गांव,सचौली,पूरे शिव सहाय,पटना कोल्हुआ,फतेहपुर बेलवा,भवानीपुर बनकटी,बालापुर कोडरी सहित से 96 सड़कों के नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ है।उन्होंने बताया कि तीन सेतु जरवल सूसा दाउदपुर,हजूरपुर यादवपुर मेटिहिया व नकहरा अब्बो पुर लघु सेतु का निर्माण होना है।विधानसभा में तीन आयुर्वैदिक हॉस्पिटल हजूरपुर के भगगड़वा,विशेश्वरगंज के गंगवल और हजूरपुर के सिमरियावा में बंन कर तैयार होने वाला है। विधायक श्री त्रिपाठी के ने बताया कि ग्राम झाला तरहर में वृहद गौशाला का निर्माण किया गया।गुलरिया में वृहद गौशाला का कार्य, कस्तूरबा हॉस्टल,डायट में 100 बेड के छात्रावास, अमदापुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय सहित हुजूरपुर के चिरैयाटांड़ में मिनी स्टेडियम के मरम्मत होने जैसे कार्य की स्वीकृत है।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कमलेश सिंह,जिला संयोजक निशंक त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी,प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

17 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

20 hours ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

20 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों ने हासिल किया ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…

20 hours ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…

20 hours ago

नवीन आयकर अधिनियम-2025 की जानकारी देने को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, 15 से 31 जुलाई तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…

20 hours ago