Categories: Uncategorized

रिजल्ट कार्ड हाथ में मिलते ही बच्चों में दिखी खुशी की लहर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली अकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह पूर्वक घोषित किया गया। गुरुवार को अपना रिजल्ट पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि दिनेश बहादुर श्रीवास्तव ने विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष आशा श्रीवास्तव, प्रबंधक आत्रेश श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए विद्यालय के प्रबंधक आत्रेश श्रीवास्तव ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल अच्छा-छात्राओं का अच्छा परिणाम आया है। ऐसे ही लगनशील होकर छात्र-छात्राएं पठन-पाठन पर ध्यान दे तो उनका भविष्य सबसे बढ़िया बन सकता है।
बच्चों के चौमुखी विकास पर भी दिया जोर उन्होंने कहा कि बच्चों केवल किताबी ज्ञान देना ही उनका विकास नहीं हुआ है। बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा देना भी जरूरी है। बच्चों को सर्वांगीण विकास करना जरूरी है।
समारोह में बच्चों को खेलकूद, अनुशासन, नियमितता और विभिन्न विषयों में उनके शैक्षिक उपलब्धि के लिए प्रत्येक कक्षा से पांच बच्चों को मंच पर उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया। प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और जूनियर के टापर्स कृशा श्रीवास्तव (यू के जी), निधि (क्लास 3), अजहान खान (क्लास 7) को ब्रांड न्यू साइकिल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

24 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

24 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago