नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं,

तो सिर्फ़ घर नहीं बहते-

बह जाते हैं सपने भी,

किसी माँ की उम्मीद,

किसी पिता की प्रतीक्षा,

बच्चों की आँखों में पलता कल भी।

देखों नेपाल की घाटियों में

आज पानी से ज्यादा

उन आँखों में नमी है,

हर आँकड़ा अपने भीतर

एक पूरा परिवार लिए खड़ा है।

कहीं कोई अपनों को खोज रहा,

कहीं कोई लौट आने की राह तक रहा,

और कहीं राहत की नाव,

यहाँ उजड़ गए हैं गाँव,

इंसानियत का हाथ बढ़ा रही है।

भले आँकड़े बढ़ते जाएँ,

इंसानियत के दर खुलते जाएँ,

पर संवेदनाएँ छोटी न हो;

लापता हर इंसान के लिए

उम्मीद की लौ बुझी न हो।

जो मिल गए, उन्हें घर मिले,

जो बिछुड़ गए, उनका पता मिले,

हर बेबस चेहरे को सहारा,

लाशों को अंतिम सम्मान मिलें,

हर घायल मन को दुआ मिले।

(संदर्भ – नेपाल हादसा : मौतों के बढ़ते आँकड़ों के बीच)

संजय एम तराणेकर

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

Editor CP pandey

Recent Posts

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

1 hour ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

2 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

2 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

4 hours ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

4 hours ago