महिला द्वारा लगाई जा रही फसल बचाने की गुहार ।
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) उपजिलाधिकारी कोर्ट में मुकदमा लंबित होने के बावजूद भी विपक्षियों द्वारा बार बार काट दी जा रही मैं पीड़ित महिला की फसल ।मामला ग्राम चांदपलिया थाना सलेमपुर का है । प्राप्त सूचना के अनुसार ममिता देवी अकेले अपनी पुत्री के साथ गांव में रहती है । इनका अपने ही पाटीदार से जमीन के बटवारे का विवाद लंबे समय से चल रहा था । जिसमे इनके पटीदार के पक्ष में फैसला आ गया लेकिन फैसला आने तक ममित्ता देवी द्वारा सारे खेतो में फसल लगाई जा चुकी थी । फैसला आने के बाद हलका लेखपाल मय टीम मौके पर पहुंचे और दोनो लोगो के बीच बटवारा कर दिया और आदेशित किया की फसल काटने के बाद आप अपनी जमीन जोत लेना लेकिन मौके पर ऐसा नहीं हुआ अब इनके पाटीदार द्वारा आए दिन इनको प्रतारित किया जा रहा है और इनके खेत में लगी फसल उखाड़ कर फेकी जा रही है । इस संदर्भ में ममिता देवी द्वारा पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदारों के पास आए दिन गुहार लगाई जा रही है लेकिन इनकी समस्या का कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है । राजस्व नियम के अनुसार जिसने फसल खेत में लगाई है फसल काटने का अधिकार भी उसी का होता है ।
सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…
भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…
नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…