सी.एम.ओ. ने किया निर्माणाधीन सीएचसी का निरीक्षण

निर्माण कार्य से सन्तुष्ट नही दिखे- सी.एम.ओ.

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने रेहरा बाजार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 374.14 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, डॉ. रस्तोगी ने निर्माणाधीन भवन की प्रगति की समीक्षा की और शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी एंड डीएस (सिविल एंड डिपार्टमेंटल सर्विस) के अवर अभियंता को आदेशित किया कि वे अवशेष निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर भवन को स्वास्थ्य विभाग के अधीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करें। निरीक्षण के दौरान डॉ. उत्कर्ष मिश्रा और अवर अभियंता राम मनोरथ मौर्य भी उपस्थित थे। सीएमओ ने भवन की निर्माण गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
भवन के पूरा होने के बाद, यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. रस्तोगी ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध होंगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

22 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

22 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

22 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

23 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

23 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago