अज्ञात वाहन की चपटे में आने से युवक की मौत

घर में मचा कोहराम

मुहम्मदपुर/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (बिंद्रा बाजार ) मे थाने के पास बृहस्पतिवार की दिन में रसूलपुर माफी गांव निवासी भरत कुमार 35 वर्ष पुत्र राम हरि की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई ,सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर माफी गांव निवासी भरत कुमार 35 वर्ष पुत्र राम हरि प्रतिदिन की भांति अपने घर से शौच के लिए गए थे ,कि रानीपुर रजमो ( बिंद्रा बाजार) थाने से 50 मीटर दूरी पर हाईडील के सामने से गुजर रहे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, मौके पर पहुची एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने भरत कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कुर्सी और खाट बिन कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।मृतक पांच भाई, दो बहन में तीसरे नंबर पर था मृतक के एक पुत्र अभय 4 वर्ष का है, मृतक की पत्नी माधुरी देवी लगभग सात महीने की गर्भवती है।मृतक की माता शांति देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार में मौसम का दोहरा असर! मानसून पड़ा कमजोर, फिर भी 17 जिलों में बाढ़ का खतरा

सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…

1 hour ago

धनुष से निकला गोल्ड का निशाना! चीन को पछाड़कर भारतीय तीरंदाजों ने रचा बड़ा कारनामा

भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…

1 hour ago

देवी की पूजा से बेटी के अधिकार तक: पितृसत्ता पर उठे सवाल ने छेड़ी राष्ट्रीय बहस

नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…

2 hours ago

इंदौर प्रेस क्लब में सजा सम्मान समारोह, डॉ. जयंतीलाल भंडारी हुए हरिहर लहरी सम्मान से सम्मानित

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…

2 hours ago

युद्धों का असर अब थाली तक! जयशंकर बोले- आने वाले महीनों में मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…

2 hours ago

धूल, कचरा और प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का बड़ा दांव, छोटी सड़कों तक पहुंचेगी मशीनों से सफाई

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…

2 hours ago