शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू भी बरामद किया है। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को ग्राम बीठलपुर प्रहलादपुर निवासी कालीचरन पुत्र प्रभूदयाल ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज की थी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कालीचरन (30) को बीठलपुर प्रहलादपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रभाषचन्द्र, उपनिरीक्षक रमाकान्त गौतम और कांस्टेबल गर्वित भाटी शामिल रहे।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…
पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए…