Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है। TOLO News ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक धार्मिक मदरसे को निशाना बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक नंगरहार प्रांत के खोगयानी जिले में भी कई हवाई हमले किए गए।

बताया गया है कि शनिवार से पक्तिका के बरमल और अर्गुन जिलों के साथ-साथ नंगरहार के खोगयानी, बहसोद और गनी खेल जिलों में कई एयरस्ट्राइक हुई हैं।

पाकिस्तानी मीडिया ने भी की पुष्टि

Geo News ने पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय के हवाले से बताया कि सीमा पार मौजूद कथित आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर यह कार्रवाई की गई।

वहीं Dawn की रिपोर्ट के अनुसार विदेश कार्यालय ने कहा है कि बाजौर और बन्नू में हालिया आत्मघाती हमलों के बाद यह कदम उठाया गया।

7 कैंप और ठिकानों पर कार्रवाई

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावा किया कि इन हमलों में फिटना अल खवारिज (FAK), उसके सहयोगी संगठनों और दाएश खुरासान प्रांत (DKP) के सात कैंपों को निशाना बनाया गया।

मंत्रालय के मुताबिक यह कार्रवाई “पूरी सटीकता और सावधानी” के साथ की गई और इसका उद्देश्य हालिया आत्मघाती हमलों का जवाब देना था।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में रमजान के दौरान हुए हमलों की जिम्मेदारी Tehrik-i-Taliban Pakistan (TTP) और दाएश से जुड़े तत्वों ने ली थी।

ये भी पढ़े – बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

अफगान तालिबान को दी चेतावनी

पाकिस्तान का कहना है कि उसने कई बार अफगान तालिबान से मांग की है कि अफगान जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए न होने दिया जाए।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि दोहा समझौते के तहत किए गए वादों को लागू कराने के लिए अफगान अंतरिम सरकार पर दबाव बनाया जाए।

“जरूरत पड़ी तो कार्रवाई जारी रहेगी”

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि जब तक अफगान जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ बंद नहीं होता, तब तक सभी विकल्प खुले रहेंगे।
सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यह एयरस्ट्राइक क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ रही है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

4 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

5 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

6 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

7 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

10 hours ago