बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह

गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके हाथ से “एक हत्या” हुई थी, जिसे उन्होंने आत्मरक्षा और दोस्त का बदला लेने की घटना बताया।

“आत्मरक्षा में चलाई गोली”

बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके सामने उनके एक मित्र को गोली मारी गई थी। आरोप के मुताबिक हमलावर ने उनकी ओर भी बंदूक तान दी थी। ऐसे में उन्होंने आत्मरक्षा या बदला लेने की स्थिति में गोली चलाई।
उन्होंने बताया कि यह मामला क्रॉस फायरिंग का बना था और दोनों तरफ से लोग मारे गए थे। केस बाद में खत्म हो गया। इस घटना को लेकर उन्हें किसी प्रकार का पछतावा नहीं है।

छेड़छाड़ के आरोपों पर क्या बोले?

अपने ऊपर लगे छेड़छाड़ के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले अब गवाही देने के लिए सामने क्यों नहीं आ रहे हैं और लगातार तारीख ले रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि जिन तारीखों का जिक्र आरोपों में है, उस समय वे सर्बिया या लखनऊ में सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूद थे।
मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं किया, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक मामला अदालत में विचाराधीन है, तब तक अलग से मानहानि का केस नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़े – Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

विनेश फोगाट पर विवादित टिप्पणी

ओलंपिक की तैयारी कर रहीं पहलवान Vinesh Phogat को लेकर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रायल के दौरान वजन और कैटेगरी को लेकर नियमों का उल्लंघन हुआ।

उन्होंने दावा किया कि एक ही दिन दो वेट कैटेगरी में ट्रायल देना नियमों के खिलाफ है और संबंधित अधिकारियों ने उस समय कथित तौर पर नजरअंदाज किया।

हालांकि इन आरोपों पर विनेश फोगाट या संबंधित खेल अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/non-newtonian-fluid.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago