महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती समारोह के रूप में मनाये जाने के लिए कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने सम्बन्धी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक मे गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम सम्बन्धी विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि इस दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, गांधी जी के चित्र का अनावरण किया जाए, उनके जीवन वृतान्त पर चर्चा-परिचर्चा, संवाद, किया जाए तथा गांधी जी के स्वाधीनता आन्दोलन में योगदान पर प्रकाश डालते हुए संकल्प दोहराया जाए और उनके बताये हुए मार्ग को अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया जाए।
इस अवसर पर समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप निदेशक कृषि प्रसार, सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…