लगातार हो रही चोरियों से लोग भयभीत

नौतनवा कस्बे के परसोहिया वार्ड नं-5 अंबेडकर नगर में चोरी की घटना की एक और वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इन दिनों चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि लगातार एक के बाद एक वारदात को अंजाम देते जा रहे हैं । बीती रात नौतनवा कस्बे के परसोहिया मोहल्ला वार्ड नंबर 5 अंबेडकर नगर में चोरों ने शांति देवी पत्नी विष्णुदेव गौड के घर को अपना निशाना बनाया। घर वालों ने बताया बीती रात मकान पर कोई नहीं था चोरों ने दीवाल कूद कर घर में घुसकर अंदर के कमरों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर समेत घर में रखे बर्तनों को भी लेकर चंपत हो गए । घटना की जानकारी आज सुबह तब हुई जब घर वालों ने बाहर का दरवाजा खोला, अंदर के दृश्य को देखने के बाद तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना नौतनवा में तहरीर के माध्यम से दिया गया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का जायजा लिया।
बताते चलें कि बीती रात 22 सितंबर शुक्रवार को वार्ड नंबर 21 राजेंद्र नगर निवासिनी रंजना देवी के घर पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के लोग अपने रिश्तेदार के घर अड्डा बाजार गए थे वहां से लौटे तो घर के अंदर रखा 25 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया था इसके बाद तत्काल 112 पर सूचना देने के साथ स्थानीय थाना नौतनवा में तहरीर दी गई। इसके साथ ही वार्ड नंबर 20 जयप्रकाश नगर के स्थानीय निवासी रिंकू जायसवाल के मकान में 22 सितंबर शुक्रवार को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था ।फिलहाल इस मामले में रिंकू जायसवाल द्वारा बताया गया कि यह मेरा गोदाम है पिछले 4 महीना से यहां हम लोग का आना-जाना नहीं है चोरी कब हुई यह स्पष्ट नहीं है जिसे उन्होंने तहरीर नहीं दी थी। लगातार हो रही चोरियों से नौतनवा कस्बे में डर का माहौल व्याप्त है ।जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं लेकिन चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।बीती रात हुई चोरी की घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया नौतनवा कस्बे के परसोहिया मोहल्ला वार्ड नंबर 5 अंबेडकर नगर में चोरी की घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही बगल के मदरसा विद्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात के समय दो संदिग्धों को भी देखा गया है ।जांच पड़ताल की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

53 minutes ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

56 minutes ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

2 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

2 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

6 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

8 hours ago