‘कांग्रेस के शासन में हमारे जवानों के सिर काट लिए जाते थे-अमित शाह

अहमदाबाद एजेंसी।गुजरात में पार्टी के लिए लगातार को चुनाव प्रचार कर रहे हैं और कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। गुजरात के सावली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हमारे जवानों के सिर काट लिए जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो उसे घुसकर एयर स्ट्राइक से जवाब दिए जाते हैं। 

इससे पहले भी एल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान अक्सर आतंकवादी हमले होते थे और पाकिस्तानी आतंकवादी भारतीय सैनिकों की हत्या कर देते थे। लेकिन कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के चलते कभी भी इसकी निंदा नहीं की। दरअसल, अमित शाह 26/11 आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कहा था कि आज के समय में 26/11 जैसा आतंकी हमला संभव नहीं है क्योंकि देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है।  

शाह ने साफ तौर पर कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त और सशक्त बनाने के लिए कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। और यही वजह है कि आज गुजरात की नारी शक्ति बीजेपी के साथ है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के हितों की रक्षा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास का दूसरा नाम भाजपा है। उन्होंने कहा कि सावली के लोगों के जोश और उत्साह से पता चलता है कि भाजपा यहां से फिर से प्रचंड जीत दर्ज कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

4 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

4 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

4 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

4 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

7 hours ago