ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर द्वारा ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ’आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय’, जमुई ग्राम में किया गया। कार्यक्रम के द्वारा स्थानीय लोगों एवं छात्रों को ऑटिज्म वाले विशेष बच्चों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके लक्षण, कारण एवं प्रबन्धन के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर ममता प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2024 में ’ऑटिस्टिक आवाज़ों को सशक्त बनाने’ का थीम रखा गया है जिसका उद्देश्य इस स्थिति वाले व्यक्तियों को अधिक समर्थन और शक्ति प्रदान करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे एक सार्थक जीवन जीने के साथ एक सफल करियर भी बना सकें। ऑटिज्म बच्चों में निम्न लक्षण होते है-बच्चों को देरी से बोलना शुरू करना, एक ही शब्द को बार-बार रिपीट करना, किसी के बोलने या कुछ कहने पर जवाब नहीं देना, बच्चे का ज्यादा समय अकेले ही बिताना, किसी से आंखें मिलाकर बात न करना, एक ही चीज को बार-बार करना, किसी भी एक काम या सामान के साथ पूरी तरह बिजी रहना, सामने वाले व्यक्ति की भावना न समझना, सवालों का जवाब देने में कठिनाई महसूस करना आदि लक्षण देखा जाता है।
सुनिल शर्मा ने बताया कि विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस का महत्व-ऑटिज्म के विकार को दूर किया जा सकता है। इसके लिए माता-पिता समेत लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। हालांकि, महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होता है। इसके अलावा, बच्चे ऑटिज्म के अधिक शिकार होते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ का यह प्रयास सरहनीय है। इससे ऑटिज्म को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
इस अवसर पर सिंधराज, सुनिल कुमार प्रजापति, अतुल कुमार, पवन, संदीप कुमार प्रजापति, नागेन्द्र यादव, प्रिंस एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

55 minutes ago

कुकरी, बेकरी और पाक-कला का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

18 अगस्त से शुरू होगा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण , स्वरोजगार के  इच्छुक युवाओं…

60 minutes ago

बाढ़ से घिरे भदिला अव्वल गांव के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग से कट चुके भदिला अव्वल गांव के लोगों…

1 hour ago

फार्मासिस्ट के अभाव में सीएचसी सिकंदरपुर की दवा व्यवस्था प्रभावित, नियुक्ति की उठी मांग

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर में पिछले लगभग दो…

1 hour ago

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

21 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

22 hours ago