जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों से कहा सभी नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही अपने से संबंधित प्रकोष्ठ के कार्यों की कार्य योजना निर्धारित समय के अनुसार तैयार करते हुए, उसे अंतिम रूप प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता/शिथिलता को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा,अतः सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समस्त नोडल अधिकारी चुनाव के दौरान प्राप्त होने वाले निर्देशों का शत शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मैनपावर मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट , मतदान एवं मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण, एम.सी.एम.सी., निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, स्वीप, कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपैट मैनेजमेंट, मीडिया एवं सोशल मीडिया, मतदेय स्थलों पर विवरण का अंकन/मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टी की व्यवस्था, वीडियोग्राफी, पोस्टल बैलेट, बैलेट पेपर प्रिन्टिग,मतपत्र व्यवस्था संबंधी कार्य,वेबकास्टिंग, कम्युनिकेशन प्लान, सीसीटीवी कैमरा,रूट चार्ट,निर्वाचन सामग्री, एपिक, प्रेक्षक व्यवस्था, माइक्रो आब्जर्वर,पोलिंग बूथ, रैंडमाइजेशन आदि का प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय रहते 20 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी,सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी,जिविनि रमेश सिंह, बीएसए मनीष सिंह,डीएस‌ओ रामजतन यादव,प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

23 minutes ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

42 minutes ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

53 minutes ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

1 hour ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

1 hour ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

12 hours ago