योगीराज अनन्त महाप्रभु की जयन्ती पर श्रीराम कथा का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
योगीराज अनंत महाप्रभु की 246 वी जयंती समारोह गुरुवार को प्रारम्भ हुआ। प्रातः कालीन सभा में मंगलाचरण स्वस्तिवाचन के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया। मंगलाचरण ब्रजराज उपाध्याय, शांति पाठ परशुराम पाण्डेय व प्राचार्य कृष्ण मुरारी तिवारी ने किया । कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अंगद प्रसाद द्विवेदी पूर्व प्रधानाचार्य लार ने भगवान श्रीराम के मंगलमय कथा का रसास्वादन कराते हुए कहां की भगवान के रूप को देखकर समुद्र में रहने वाले जलचर भी प्रकट हुए भगवान के रूप माधुर्य का दर्शन किया भगवान श्री राम की भालू बंदरों की सेना उनके माध्यम से तो पार किया ही कुंजल चारों के ऊपर से ही समुद्र पार कर लीया।
गोरखपुर जनपद बड़हलगंज से पधारी विजय लक्ष्मी शुक्ला ने भगवान के जनकपुर की लीलाओं पर चर्चा करते हुए कहां की महाराज विदेह ने जब राम लक्ष्मण का दर्शन किया और विश्वामित्र जी से पूछा यह दोनों बालक किसी राजा के लड़के हैं यहां आपके पालक है विश्वामित्र जी ने कहा कि आप पहचानिए यह कौन है इस पर उन्होंने कहा मेरा मन कह रहा है कि यह साक्षात भगवान है इस बिंदु पर व्यापक चर्चा करते हुए जीवन में ब्रह्म को पहचान लेना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कथा के क्रम में श्री सुरेश मिश्र आजमगढ़, योगेंद्र पाण्डेय बलिया सहित तमाम व्यास गण कथा मंच पर उपस्थित रहे इस दौरान पीजी कॉलेज बरहज के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी, एस के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक, अशोक शुक्ला, सज्जन कुमार, प्रभु कुमार, डॉ अमित चतुर्वेदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, बलभद्र त्रिपाठी, डॉ किरण पाठक, डॉ प्रज्ञा तिवारी, डॉक्टर आरती पांडे, डॉ विनय तिवारी, मीरा गुप्ता, पंडित विनय मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप मिश्र, राजीव पांडे, रविंद्र मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, बृजेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र दीक्षित, पुष्पा पांडे, सहित अनेक राम श्रोता गण उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago