दीप आटो मोबाइल ने स्कॉर्पियो क्लासिक 2022 एसयूवी को किया लॉन्च

आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा)। जैसी कंपनी जो हाल के दिनों में भारत में सबसे सुरक्षित कारों में से कुछ बनाने के लिए जानी जाती है। महिंद्रा ने भारत में नई 2022 Scorpio Classic ( स्कॉर्पियो क्लासिक) एसयूवी को पेश किया है 2022 Mahindra Scorpio Classic में अपडेटेड एक्सटीरियर स्टाइल, नए इंटीरियर और इंजन, गियरबॉक्स, और सस्पेंशन जैसे मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं। दीप आटो मोबाइल महिन्द्रा कम्पनी आजमगढ सहीदवारा मे नई 2022 Scorpio Classic ( स्कॉर्पियो क्लासिक) एसयूवी को लॉन्च किया गया। चीफ गेस्ट युनियन बैंक के DGM वी. बी. सहाय ने बताया कि पुराने मॉडल की तुलना में नई स्कॉर्पियो क्लासिक में बेहतर आराम मिलेगा। बदलावों की बात करें, नई स्कॉर्पियो क्लासिक में नई एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी फॉग लैंप, एक ज्यादा मस्कुलर बोनट और एक हल्का एल्यूमीनियम इंजन मिलता है जो 14 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देता है। स्कॉर्पियो क्लासिक में 130 bhp का डीजल इंजन मिलता है जो मैनुअल गियरबॉक्स की मदद से 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वैरिएंट्स की बात करें तो, 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को दो वैरिएंट्स: Classic S (क्लासिक एस) और Classic S 11 (क्लासिक एस 110 में पेश किया गया है। ये दोनों वैरिएंट्स छह कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे। इनमें रेड रेज, नेपोली बैक, डीसैट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और एक नया गैलेक्सी ग्रे रंग शामिल हैं। जनरल मैनेजर जितेन्द्र शर्मा ने बताया की नई 2022 स्कॉर्पियो क्लासिक के दोनों वैरिएंट्स में फीचर्स में क्या फर्क हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से, स्कॉर्पियो क्लासिक एस वैरिएंट में ईबीडी के साथ एबीएस, डुअल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इंजन इम्मोबिलाइजर और मैनुअल सेंट्रल लॉकिंग मिलता है। दीप आटो मोबाइल के एम डी भोला प्रसाद ने बताया कि  2022 Mahindra Scorpio Classic S 11 के फीचर्स
S 11 स्कॉर्पियो क्लासिक का हाई-स्पेक वर्जन है। क्लासिक S में मिलने वाले फीचर्स के अलावा, क्लासिक S 11 में स्टैटिक बेंडिंग फंक्शनलिटी के साथ प्रोजेक्टर LED हेडलैंप और 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इंटीरियर में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, एक फॉक्स लेदर स्टीयरिंग व्हील, एक हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और बहुत कुछ है। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एस 11 में स्मार्टफोन मिररिंग विकल्प, क्रूज कंट्रोल, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, रियर वॉशर और वाइपर के साथ 9.0-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। नई स्कॉर्पियो क्लासिक के दोनों वैरिएंट में सेफ्टी फीचर एक जैसे ही हैं। मौके पर कम्पनी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

34 minutes ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

43 minutes ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

53 minutes ago

भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला: JSSC-CGL के तीन और अभ्यर्थी CID के हत्थे चढ़े

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…

1 hour ago

बारिश बनी आफत! बहराइच में तीन लोगों की मौत, कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा

बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; प्रशासन अलर्ट बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में लगातार…

1 hour ago