शिक्षार्थी का संपूर्ण विकास है नई शिक्षा नीति का लक्ष्य
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में गुरुवार को शिक्षक पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय इकाई द्वारा ‘आधुनिक परिदृश्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शंभुनाथ तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी जोर दिया गया है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है जो समाज के सभी क्षेत्रों में होना स्वभाविक है अतः परिवर्तन के साथ हमें खुद को समायोजित कर लेना चाहिए। कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से शासन द्वारा वह सभी नवीन तकनीक शिक्षा के क्षेत्र में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो विकास के लिए आवश्यक है। मुख्य वक्ता प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सज्जन कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति बहुत ही आवश्यक है। परिवर्तन के साथ-साथ शिक्षा नीति में भी बदलाव आवश्यक होता है। पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र शिक्षा नीति की ऐतिहासिकता एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार पांडेय ने की। इस दौरान प्रमुख रुप से डॉ अरविन्द पांडेय, डॉ विनय तिवारी, उमेश, अंशिका पांडेय, हरिया गुप्ता, दिव्या मद्धेशिया, मुस्कान, रुख्साना, फिजा खातून आदि मौजूद रहे।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…