मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)शादी समारोह से वापस लौटते समय एक बोलेरो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बिनौली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सलीम अहमद ने बताया कि बड़ौत-मेरठ मार्ग पर हिंडन नदी के पास शनिवार रात ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो कार की आमने सामने की टक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार खिवाई निवासी दिलशाद (35) की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दोनों वाहन के चालक समेत कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। एसएचओ के मुताबिक, हादसे से मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम हो गया, जिसके बाद जेसीबी बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया गया और यातायात को बहाल किया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…