बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे रद

हैमिल्टन (ए) खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला का दूसरा मैच रविवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। सेडन पार्क पर आयोजित वर्षा बाधित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिये, जिसके बाद बरसात ने मैदान पर दस्तक दे दी। आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक बारिश न रुकने के कारण अंपायरों ने दोनों कप्तानों से बात की और मैच रद्द करने का फैसला किया।
इसके पूर्व न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। भारत के 4.5 ओवरों में 22 रन बनने के बाद सेडन पार्क में बरसात शुरू हो गयी और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच पुनः शुरू होने पर ओवरों की संख्या घटाकर 29 कर दी गयी। कप्तान शिखर धवन खेल दोबारा शुरू होते ही तीन रन पर आउट हो गये, जबकि शुभमन गिल ने पारी की रफ्तार बढ़ाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूयर्कुमार यादव ने उनका साथ दिया और दोनों के बीच 46 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी हुई। गिल ने 42 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 45 रन बनाये जबकि सूर्यकुमार ने 25 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 34 रन की पारी खेली।  बारिश ने 13वां ओवर पूरा होने से पहले ही दोबारा दस्तक दी, जिसके बाद मैच रद्द करने का निर्णय लिया गया।
भारत और न्यूजीलैंड अब तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिये बुधवार को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में आमने-सामने होंगे। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है, जबकि भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिये तीसरा मुकाबला जीतना अनिवार्य है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दुष्कर्म केस के आरोपी को जेल भेजने की धमकी

दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी…

3 minutes ago

एक सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पीड़ित ने एसपी व जनसुनवाई केंद्र पर लगाई गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र में किराने की दुकान में हुई चोरी का…

12 minutes ago

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

8 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

8 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

8 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

8 hours ago