आत्महत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलीपार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आत्महत्या के दुष्प्रेरण से जुड़े गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसगांव के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0स0 367/2025, धारा 352 व 108 बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त सनूप सिंह पुत्र स्व. परशुराम सिंह, निवासी जैतापुर, थाना गौर, जनपद बस्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या के दुष्प्रेरण से संबंधित है, जिसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तारी की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आत्महत्या के दुष्प्रेरण जैसे संवेदनशील मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन की सुरक्षा और न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या मानसिक उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके। थाना बेलीपार पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago