रामपुरकारखाना को 3 गोल से हराकर आजमगढ़ क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को खेले गए इंडियन डायवर्सिटी अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने रामपुरकारखाना को 3 गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरविन्द जायसवाल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया गया। मुकाबला आजमगढ़ और रामपुरकारखाना के बीच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर रहीं, जिससे किसी भी टीम को बढ़त नहीं मिल सकी।

निर्णय के लिए मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से कराया गया, जिसमें आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुरकारखाना को 3 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मैच के दौरान पूरा मैदान खेल प्रेमियों से खचाखच भरा रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मैच में रेफरी की भूमिका मकसूद आलम ने निभाई, जबकि लाइन मैन के रूप में दिलीप मद्देशिया और रमेश विश्वकर्मा मौजूद रहे। आयोजन के दौरान केशव तिवारी, मैनेजर तिवारी, संजय मद्देशिया, राजेश जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago