फैजुल्लाहपुर के रत्नेश राय बने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम 2026’ के जिला कोऑर्डिनेटर, मजदूर हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद मऊ के कोपागंज ब्लॉक अंतर्गत फैजुल्लाहपुर निवासी रत्नेश राय को मनरेगा बचाओ संग्राम 2026 के तहत जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की मजबूती के लिए एक निर्णायक कदम बताया है।
रत्नेश राय की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब मनरेगा से जुड़े मजदूरों को समय पर भुगतान, पर्याप्त कार्य दिवस, पारदर्शिता और सामाजिक अंकेक्षण जैसे मुद्दों पर निरंतर संघर्ष की आवश्यकता है। मनरेगा बचाओ संग्राम 2026 जिला कोऑर्डिनेटर के रूप में वे जिले भर में श्रमिकों की समस्याओं को संगठित आवाज देने, प्रशासनिक स्तर पर संवाद स्थापित करने और जनजागरूकता अभियान चलाने की दिशा में कार्य करेंगे।
ये भी पढ़ें – विश्व शांति का शाश्वत मार्ग : सनातन चिंतन की प्रासंगिकता
स्थानीय लोगों का मानना है कि रत्नेश राय की सक्रियता और जमीनी समझ से मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी और मजदूरों को उनका वैधानिक हक दिलाने की लड़ाई को गति मिलेगी। उनके नेतृत्व में पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक समन्वय स्थापित कर मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति बनाई जाएगी।
नियुक्ति पर गौरव राय, गिर्जेश राय, रोशन विश्वकर्मा, देवेंद्र बहादुर राय और विवेक राय सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने उम्मीद जताई कि मनरेगा बचाओ संग्राम 2026 के तहत जिले में श्रमिक हितों की रक्षा और योजनाओं की गुणवत्ता में ठोस सुधार देखने को मिलेगा।
लेखक: यतीन्द्र मिश्र काशी केवल एक प्राचीन नगर नहीं, बल्कि भारत की उस जीवंत चेतना…
22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…
अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…