सावन के तीसरे सोमवार पर हर हर महादेव से गूंजे शिवालय


बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
भगवान शिव को समर्पित सावन माह के तीसरे सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव के साथ मां पार्वती,गणेश और कार्तिकेय की पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर परिवार और स्वजनों के खुशहाली व देश के समृद्धि के लिए किया। श्रद्धालुओं ने फूल माला,बेलपत्र,दूध,धतुर,भांग,मदार चढ़ाने के साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर महादेव की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया।सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में महादेव की पूजा करने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। आस्था के आगे हर परेशानी को झेलते हुए शिव भक्त शिवालयों तक पहुंचे।और हर हर महादेव का जयघोष करते हुए जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पुण्य के भागी बने।वही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय जगह जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किए थे।जो श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर दर्शन पूजन कराते रहे। सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से देर शाम तक शिवालयों में श्रद्धालुओं के आने जाने का क्रम बना रहा।शिवोपासना के क्रम में कहीं महामृत्युंजय मंत्र का जप होता रहा,तो कही रुद्राभिषेक से वातावरण शिवमय बना रहा। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ ही भांग,धतूरा,जल,दूध,शहद,दही,गंगाजल,मदार,सफेद वस्त्र,कमलगट्टा,पंचगव्य,पंचमेवा आदि चढ़ाकर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। इसी क्रम में मेदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर एवं सखनी स्थित प्राचीन श्री चंद्रनाथ बाबा मंदिर,विशुनपुरा बाजार बाजार स्थित शिव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों पर सावन के तीसरे सोमवार पर शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित राजू मिश्रा ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर बहुत अच्छा शुभ संयोग बना हुआ है। सोमवार व्रत और शिव आराधना का विशेष महत्व होता है।इस दिन रुद्राभिषेक और पूजा पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

23 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

3 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

10 hours ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

10 hours ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

10 hours ago

मंदिर में देव प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…

10 hours ago