Categories: Uncategorized

राम कथा के तीसरे दिन राम जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

भक्तिमय माहौल में प्रभु श्री राम के जन्म पर महिलाओं ने सोहर गाकर दी एक दूसरे को बधाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मेदनीपुर में सम्मय माता स्थान पर आयोजित संगीतमय राम कथा के तीसरे दिन राम जन्म की कथा सुन भक्त भाव विभोर हो गए। कथा के दौरान राम के जन्म होते ही पूरा पांडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक सुधीर महाराज ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। प्रभु श्रीराम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश करना प्रारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। श्रीराम कथा में पिता और मां के प्रति सम्मान, प्रेम, त्याग और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह और प्रेम रहा वह सदा सदा के लिए अमर और अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि प्रभु राम का जन्म मानव रूप में लेने के पांच प्रमुख कारण है। इसमें पहला कारण नारद मोह एवं उनका श्राप, दूसरा कारण पृथ्वी पर पाप का बढ़ जाना, तीसरा कारण जय विजय को सनकादि ऋषियों का श्राप, चौथा कारण मनु, शतरूपा की कठोर तपस्या और वरदान, पांचवां कारण राजा प्रताप भानु और अहिमर्दन को ब्राह्मणों का श्राप। इन्ही कारणों की वजह से भगवान श्रीराम ने पृथ्वी पर मनुष्य के रूप में जन्म लिया और सांसारिक मर्यादाओं को प्रदर्शित किया। कथा में प्रभु श्रीराम के जन्म को उत्सव की तरह मनाया गया। पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं द्वारा फूलों का बौछार कर एक दूसरे को बधाइयां देते हुए बाजे पर श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर जमकर नाचा गया। इस अवसर पर भक्तिमय माहौल में सोहर गाकर महिलाओं ने एक दूसरे को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की बधाईयां दी। बताते चलें ग्राम पंचायत मेदनीपुर में स्थित सम्मय माता मंदिर की स्थापना श्यामदेउरवां के पूर्व विधायक महातम नाथ तिवारी नें करीब पचास वर्ष पूर्व किया था। कालान्तर में मंदिर का जीर्णोद्धार उनके पुत्र सर्वज्ञ नाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसी क्रम में पिछले सात बर्षों से अनवरत मंदिर परिसर में यज्ञ, पूजन, हवन और श्रीराम कथा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष श्रीराम कथा के तीसरे दिन का उद्घाटन शिक्षक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी द्वारा किया गया। जिसमें पूर्व के सात वर्षों की भांति इस साल भी बड़े ही धूम-धाम से रामकथा का आयोजन किया गया है। जहां आकर्षक पंडाल में एक तरफ सपरिवार प्रभु श्रीराम की झांकी लगाई गई है तो वहीं दूसरी तरफ प्रभु श्रीराम कथा की धूम है। श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रीराम जन्मोंत्सव के तहत मनाया गया मंदिर परिसर को श्रीराम कथा समिति के सदस्यों द्वारा कथा पंडाल को रंग बिरंगे पुष्पों, तोरण आदि से सजाया गया है। जहां कथा वाचक सुधीर जी महाराज द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा सुना रहे है। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सदस्य गोरखनाथ पाण्डेय, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, विजय चौधरी, आकाश कृष्ण त्रिपाठी, राम कृष्ण त्रिपाठी, वीरेंद्र चौधरी, जंगी यादव, राम प्यारे प्रसाद, श्यामलाल यादव सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

1 day ago