Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी पर पकड़ी रेंज में वीर क्रांतिकारियों की याद...

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी पर पकड़ी रेंज में वीर क्रांतिकारियों की याद में हुआ पौधरोपण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीवरवां वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी वन रेंज द्वारा शुक्रवार को वन विभाग के पकड़ी रेंज स्थित वन विश्राम भवन में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह मनाया गया।
इस अवसर पर वीर क्रांतिकारियों की याद में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में सिंहपुर एवं पकड़ी नौनिया गांव के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंहपुर ग्राम प्रधान अम्बरीष शाही ने पौधरोपण कर किया और ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इस दौरान वन दरोगा विपुल कुमार मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, बृजेश चौहान, वन प्रहरी व वन रक्षक भी मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments