दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा विधायक ने लोगों को दिलाई सदस्यता

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को बरहज नगर के 27 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ सस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और सदस्यता अभियान चलाया I इस दौरान आधा दर्जन बूथों पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाई गई I बूथ संख्या- 242,262, 263, 248, 249 एवं 250 पर विधायक ने 205 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई I दीपक मिश्र “शाका” ने कहा कि अंत्योदय दिवस हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है “अंतिम व्यक्ति का उदय”, अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। जिस संकल्प के साथ मोदी -योगी सरकार आम-जन के हित में कार्य कर रही है I जिला उपाध्यक्ष व बरहज नगर प्रभारी राजेश मिश्र ने कहा कि पण्डित दीनदयाल की जयंती को पार्टी सदस्यता महाअभियान के रूप में मना रही है, हर बूथ पर अधिक से अधिक आमजन को जोड़ने की जरुरत है I आयोजित कार्यक्रमों की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू एवं सञ्चालन निषाद जितेन्द्र भारत ने किया I इस दौरान धर्मवीर सिंह पप्पू, सभासद नबाब हुसैन, सभासद उनेश यादव, संजय जायसवाल, विवेक गुप्ता, बृजेश शर्मा, काशीपति शुक्ला,जय प्रकाश मिश्रा, मैनेजर तिवारी, इन्द्रासन सिंह, जगदीश जायसवाल, पंकज सिंह, छोटेलाल तिवारी, रामप्रवेश कन्नोजिया, भोला प्रसाद, ओमप्रकाश राजभर, रोहन कुमार गुप्ता, राजू बाबा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें I

rkpnews@desk

Recent Posts

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

13 minutes ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

24 minutes ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

27 minutes ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

34 minutes ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

39 minutes ago

कनेक्शन हुआ, लेकिन सिलेंडर और चूल्हे का इंतजार

उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिलने का आरोप, घोड़हवा निवासी ने गैस एजेंसी की भूमिका…

46 minutes ago