अब एक क्लिक पर पाए उपयोगी सेवाएं

सेवामित्र हेल्पलाइन नंबर 155330 पर करें संपर्क

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जनपदवासी सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से विभिन्न तरह की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। यह जिओ लोकेशन आधारित पोर्टल है, जो ग्राहकों एवं सर्विस प्रोवाइडर के मध्य सेतु की तरह कार्य करता है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से आमजन कारपेंटर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, आरओ रिपेयर मैकेनिक, एसी मैकेनिक, ड्राइवर, ब्यूटीशियन, सैलून, केटरिंग सर्विस, पैथोलॉजी, रसोइया, दाई जैसी रोज़मर्रा से जुड़ी 20 से अधिक सेवाओं को घर बैठे एक क्लिक में हासिल कर सकते हैं। यह ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्य करता है।जिलाधिकारी ने बताया कि हुनरमंद कामगार सेवामित्र पोर्टल www.sewamitra.up.gov.in पर अथवा सेवामित्र एप पर अपना पंजीकरण करा लें। इससे उन्हें घर बैठे ऑर्डर मिलेंगे और उन्हें रोजगार प्राप्त होगा। समस्त सरकारी विभाग एवं संबद्ध संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर सेवा मित्र पोर्टल से सेवाएं प्राप्त की जा रही है।उन्होंने बताया कि सेवा मित्र पोर्टल पर स्किल्ड वर्कर एवं सर्विस प्रोवाइडर के लिए अलग-अलग निःशुल्क पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है। आमजन इस पोर्टल पर अपना लॉगिन आईडी बनाकर आवश्यक सेवाओं की बुकिंग करा सकते हैं। सेवाओं की प्राप्ति के लिए सेवा मित्र हेल्पलाइन नंबर 155330 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सेवामित्र पोर्टल हेल्पलाइन नंबर एवं सेवामित्र एप पर सोमवार से शनिवार सुबह 9:30 से शाम 6:30 के मध्य सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।जिलाधिकारी ने कहा कि सेवामित्र पोर्टल एक ऑल इन वन प्लेटफार्म है, जो नागरिकों को स्किल्ड कामगारों से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराता है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक सेवामित्र पोर्टल का उपयोग करने का अनुरोध किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

17 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago