मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर स्थित संत कबीर सहकारी कताई मिल को टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के रूप में विकसित करने की योजना को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने कताई मिल परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर उपलब्ध भूमि और आसपास की जमीन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अतिरिक्त भूमि की जरूरत को देखते हुए स्थानीय किसानों से भी वार्ता की और उनकी राय जानी।
सरकार की योजना के तहत हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग से स्वीकृत टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के लिए वर्तमान में करीब 38 एकड़ जमीन उपलब्ध है। पार्क के विकास के लिए इसके अतिरिक्त 18 एकड़ जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खलीलाबाद सहित संबंधित अधिकारियों को कताई मिल के आसपास उपलब्ध जमीनों की स्थिति और उनकी उपयोगिता का परीक्षण कर वांछित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता को लेकर स्थानीय किसानों से बातचीत की। उन्होंने जमीन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर किसानों की राय और फीडबैक जाना। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया में आवश्यक तथ्यों और स्थानीय परिस्थितियों का समुचित परीक्षण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्यप्रकाश, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, वस्त्र निरीक्षक, उद्यमी मित्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

15 minutes ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

18 minutes ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

30 minutes ago

पालकोट में घर के बाहर अचेत मिली 13 वर्षीय छात्रा की रिम्स में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पालकोट में 13 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, शाम 6 से 8 बजे…

39 minutes ago