विधायक ग्रामीण क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के समस्या से रूबरू हुए

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) अपना दल (एस) विधायक राम निवास वर्मा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से जनसंपर्क किया ,और लोगों की समस्या से रूबरू हुए।
बाबागंज क्षेत्र के सहाबा, साईंगाँव, प्रहलादगाँव, पटना और करिंगागाँव में चौपाल लगाकर ग्रामीण स्तर पर बिजली, पानी,सड़के,शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी जरूरतों से संबन्धित जन समस्याओं को सुना एवं उनके समस्याओं को जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया साथ ही सम्बंधित विभाग कों समस्या निराकरण करने के लिए निर्देश भी दिए।
चौपाल कों सम्बोधित करते हुए विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि विधानसभा नानपारा क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है, और क्षेत्र के आमजन तक बुनियादी जरूरतें मुहैया करवाने के लिए डबल इंजन की सरकार के द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे है।
वर्तमान समय में क्षेत्र के दर्जनों गाँव व क़स्बो में विकास कार्य गतिमान है गाँव में पानी, बिजली, नाली,शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़के , साफ- सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं कों प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी,
इस मौके पर सौरभ वर्मा, दिग्विजय सिंह राणा,पियूष सिंह,जफेदार वर्मा,जोगराज वर्मा प्रधान प्रतिनिधि दौलतपुर,संजय साहू,रियाजुद्दीन,फिरोज अली,राजीव वर्मा, विक्रम वर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

16 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago