आंधी-बारिश का कहर,पेड़ और मकान गिरे,चार की मौत

निचलौल में युवक, फरेंदा में बुजुर्ग महिला और सदर में दंपती की गई जान, डीएम ने तत्काल सहायता के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी ने रविवार को तीन परिवारों पर कहर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने और कच्चा-खपरैल मकान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसों की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। राजस्व टीमों ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार निचलौल तहसील के शीतलापुर गांव निवासी पन्ने कुमार प्रजापति (30) शनिवार को सिंदुरिया के पास कंचनपुर में थे। इसी दौरान तेज आंधी के बीच पेड़ गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
फरेंदा तहसील के जीगीनहा गांव में तेज बारिश के बीच एक खपरैल मकान अचानक भर-भराकर गिर गया। हादसे में कुशमी (69) मलबे में दब गईं। आस-पास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सदर तहसील के चंदन चाफी गांव में भी तेज आंधी जानलेवा साबित हुई। यहां पेड़ गिरने से गौरी शंकर (45) और उनकी 42 वर्षीय पत्नी उसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक साथ पति-पत्नी की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जिले में अलग-अलग घटनाओं में हुई जनहानि की जानकारी के बाद जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटना स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घटना में जनहानि और संपत्ति के नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाए। पीड़ित परिवारों को नियमानुसार राज्य आपदा मोचक निधि से अनुमन्य आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
डीएम के निर्देश पर राजस्व एवं प्रशासनिक टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं। प्रशासन की ओर से खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और तेज आंधी के दौरान पेड़, बिजली के खंभों तथा जर्जर भवनों के आस-पास नहीं रहने की अपील की गई है।

rkpshomnath

Recent Posts

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

1 hour ago

राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी

नम आंखों से दी अंतिम विदाईगार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट…

1 hour ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

1 hour ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

1 hour ago

नदियों के तेवर तल्ख, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों पर बाढ़ का दबाव

कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान…

2 hours ago

देवरिया में चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकार और कानूनों की दी जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जिले…

2 hours ago